सिविल अस्पताल 2 घंटे रही बिजली गुल, मरीज गर्मी से बेहाल

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 10:53 AM (IST)

गुरदासपुर (हेमंत) : आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद लोगों को सेहत सहूलियतें देने के दावे की हवा उस समय निकलती दिखाई दी जब आज सिविल अस्पताल में 2 घंटे के करीब बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली सप्लाई बंद होने से सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी झेलनी पड़ी।

वर्णनीय है कि सिविल अस्पताल में बिजली बंद होने के बाद जैनरेटर का भी प्रबंध किया गया है। इसके बावजूद मरीजों को गर्मी में ही बैठना पड़ा। इस दौरान जब मीडिया कर्मी वहां पहुंचे तो अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि करीब 2 घंटे से बिजली बंद है। इसके बावजूद भी सिविल अस्पताल में जनरेटर इत्यादि नहीं चलाया गया है। इस कारण मरीजों को गर्मी में ही बैठना पड़ रहा है।

अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि कोई भी अधिकारी उनकी सार लेने नहीं पहुंचा है और न ही कोई बिजली संबंधी जानकारी दे रहा है कि बिजली कब आएगी। उन्होंने मांग की कि सिविल अस्पताल में आए हुए मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

वर्णनीय है कि प्रशास्निक अधिकारी समय समय पर सिविल अस्पताल गुरदासपुर की चैकिंग करते आ रहे हैं परंतु उसके बावजूद भी सिविल अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस संबंधी सिविल सर्जन हरभजन राम मांडी ने कहा कि सिविल अस्पताल में बिजली जाने पर जैनरेटर का उचित प्रबंध है। सेहत विभाग अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुविधाएं देने और उच्चस्तरीय उपचार के लिए वचनबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News