शनिवार को पठानकोट में 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 05:28 PM (IST)

पठानकोट (आदित्य): पठानकोट में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए एस.एम.ओ पठानकोट डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति की कोरोना वायरस से मृत्यु हो जाने के चलते पठानकोट में आज बुधवार तक कुल मृतकों की संख्या 151 हो गई है। 

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के लक्ष्ण ना पाए जाने के चलते 12 लोगों को डिस्चार्ज करके उनके घरों को भेज दिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि आज तक पठानकोट जिला में 5674 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 5314 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं तथा 207 लोग विभिन्न आइसोलेशन केंद्रों में अपना इलाज करवा रहे हैं।
 

Mohit