पहले घोंटा गला फिर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 10:09 AM (IST)

पठानकोट(शारदा): सुजानपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गुज्जर समुदाय की महिला ने आरोप लगाया है कि सुसराल पक्ष की ओर से उसका गला घोंटकर व मिट्टी का तेल डाल कर उसे जलाने की कोशिश की गई। पीड़िता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार उक्त लोमहर्षक मामला सुजानपुर हलके के गांव झंडपुर का है। महिला जिसकी पहचान शिफान के रूप में हुई है, उक्त अमानवीय बर्बरता का शिकार बनी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के 4 बच्चे हैं। वारदात को अंजाम देने के लिए ससुराल पक्ष की ओर से पहले पीड़िता को रस्से से बांध दिया। इसके बाद कथित रूप से गला घोंटने तथा फिर उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने की कोशिश की गई। हालांकि आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे क्रूरता का शिकार होने से बचा लिया। पीड़िता को गंभीर चोटें भी आई हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

क्या कहती है पुलिस?
वहीं सुजानपुर पुलिस स्टेशन इंचार्ज दलविन्द्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को गत दिवस इस बाबत शिकायत मिली थी। पुलिस पार्टी पीड़िता के बयान लेने गई थी परन्तु डाक्टरों ने पीड़िता को बयान दर्ज करवाने में असमर्थ बताया था। आज फिर पुलिस पार्टी बयान दर्ज करने गई है उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

swetha