पत्नी व बच्चों को पीटा, गंभीर घायल

punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 03:56 PM (IST)

बटाला(बेरी): गांव लीलकलां में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी व ब४चे को पीट दिया।सिविल अस्पताल में उपचाराधीन दलजीत कौर पत्नी सुखविन्द्र सिंह निवासी गांव लील कलां ने अपने पिता नत्था सिंह की उपस्थिति में बताया कि उसका पति सुखविन्द्र सिंह फौज में नौकरी करता है और इन दिनों पर छुट्टी आया हुआ था। 

दलजीत कौर अनुसार उसके पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध हैं, वह अपने पति को ऐसा करने से रोकती थी। उसने विगत दिवस भी अपने पति को ऐसा करने से रोका तो उसने उसे व उसके बच्चों जशनदीप सिंह व हरमनदीप कौर को पीट डाला और घायल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने मायके वालों को सूचित किया जिसके बाद उसके पिता नत्था सिंह पुत्र सुलक्खन सिंह निवासी घनिए के बांगर ने मुझे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 

यह भी पता चला है कि नत्था सिंह ने अपने गांववासियों की उपस्थिति में अपनी बेटी व अपने नातियों से हुई मारपीट संबंधी डी.एस.पी. सिटी प्रह्लाद को एक दरख्वास्त दी है जिसे कार्रवाई करते हुए एस.एच.ओ. घनिए-के-बांगर को फारवर्ड कर दिया गया है तथा पीड़ित परिवार को बनता न्याय दिया जाएगा।उक्त मामले संबंधी जब दलजीत कौर के पति सुखविन्द्र सिंह से फोन पर बार-बार सम्पर्क किया गया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।

swetha