गुरदासपुर में पुलिस और अकाली कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त भिड़ंत, पुल बना रणभूमि

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 10:43 PM (IST)

गुरदासपुर  (विनोद): आज सुबह गुरदासपुर काहनुवान रोड़ पर अपरबारी दोआब नहर पर बब्बेहाली पुल पर पुलिस तथा काहनुवान हत्या मामले में धरने में शामिल होने वालों के बीच जम कर हंगामा हुआ।

पुलिस को पहले ही पता था कि लगभग 15 दिन पहले भूमि विवाद के चलते एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी हत्या करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शिरोमणी अकाली दल तथा किसान संगठन पीडि़त परिवार के साथ बबरी बाईपास चौक में धरना देने वाले हैं। इस संबंधी काहनुवान से गुरदासपुर आने वाले रास्ते पर पुलिस ने बब्बेहाली पुल पर सख्त नाकाबंदी कर रखी थी तथा धरने में शामिल होने वालों को पुल पार नही करने दिया जा रहा था। जब अकाली दल नेताओ को इस बात का पता चला तो फिर अकाली दल के वर्कर तथा किसान संगठनों के नेता पुल बब्बेहाली पर पंहुच गए। पुलिस धरने में शामिल होने वाले लोगों को किसी भी हालत में पुल को पार नही करने दे रही थी जबकि अकाली वर्कर हर हालत में धरने में शामिल होने की जिद पर अड़े रहे। जिस पुलिस तथा अकाली वर्कर व किसान संगठनों के नेताओं व वर्कर के बीच जम कर हाथापाई हुई। पुलिस ने बड़ी संख्या में  धरने में शामिल होने वालों को हिरासत में भी ले लिया तथा बसों में बैठा कर अज्ञात स्थानों की तरफ ले गए। पुल लगभग आधा दिन पुलिस तथा अकाली व किसान नेताओं के बीच युद्व का अखाड़ा बना रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News