अज्ञात व्यक्तियों ने घर के बाहर चलाई गोलियां

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 01:02 PM (IST)

बटाला (बेरी): गांव कुतबीनंगल में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने घर के समक्ष गोलियां चला दीं।इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अनूप सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी गांव कुतबीनंगल वार्ड नं.-1 बटाला ने बताया कि  उन्होंने थाना सिविल लाइन में गांव के कुछ ज्ञात व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकद्दमा नं.-199 तिथि 31.8.2018 धारा 506, 34, 3 तहत दर्ज करवाया था। विगत 2 सितम्बर की रात्रि 10-11 बजे के करीब कुछ अज्ञात लोगों ने आकर हमारे घर के आगे गोलियां चलानी शुरू कर दीं, मैंने घर की छत पर चढ़ कर अपनी जान बचाई। 


अनूप सिंह ने बताया कि गोलियां चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति थे और यह सब संबंधित द्वारा अज्ञात व्यक्तियों को भेजकर उन्हें डराने-धमकाने हेतु ऐसा किया गया है। अनूप सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने एक लिखित दरख्वास्त एस.एस.पी. बटाला उपिन्द्रजीत सिंह घुम्मन को दी है कि उनके जान-माल की सुरक्षा की जाए तथा गोलियां चलाने वालों के विरुद्ध बनती कार्रवाई करके उन्हें न्याय दिलाया जाए।

क्या कहना है एस.एच.ओ. सिविल लाइन का 
उक्त मामले संबंधी थाना सिविल लाइन के एस.एच.ओ. प्रभजोत सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

swetha