पूर्व भाजपा जिला प्रधान अशोक वैद का बेटा रहस्यमयी स्थिति में लापता

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 11:05 AM (IST)

गुरदासपुर (दीपक, विनोद): पूर्व जिला भाजपा प्रधान अशोक वैद का बेटा बीते दिन सुबह 10 बजे घर से बिना बताए गायब हो गया जिसकी स्कूटरी बब्बेहाली अपर दोआब नहर के पास मिलने से परिवार सदमे में है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए पूर्व जिला प्रधान भाजपा ने बताया कि कल सुबह 10 बजे से मेरा बेटा अर्जित वैद (28) बिना बताए ही घर से चला गया था और अपना फोन भी घर में छोड़ गया था। 
हमने उसे बहुत ढूंढा पर वह नहीं मिला। हमने थाना सिटी गुरदासपुर में उसके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसके बाद हमें रात को 7.30 बजे के करीब थाना तिब्बड़ के एस.एच.ओ. का फोन आया कि आप के बेटे की अर्जित वैद की स्कूटी अपरदोआबी नहर बब्बेहाली पुल के पास से बरामद हुई है जिसके बाद हम उसे ढूंढने के लिए नहर के पास यत्न कर रहे हैं।

क्या कहना एस.एच.ओ. राज कुमार का

इस संबंधी जब एस.एच.ओ. राज कुमार से बात की गई तो उन्होने कहा कि देर सायं 7 बजे के करीब हमारी पी.सी.आर. की पुलिस पार्टी को गश्त के दौरान बब्बेहाली नहर के पास स्कू टी मिली जिसके बाद हमने उसका पता निकाल कर परिवार के सदस्यों से सम्पर्क किया। रात से हमारे 15 मुलाजिम नहर के आसपास उसे ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। सुबह 7 बजे से ही तिब्बड़ी कैंट से आर्मी के कर्नल आकाश कंवल आर्मी टुकड़ी और 15 गोताखोरों की टीम के साथ उसे नहर में ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।  
 

swetha