विदेश भेजने के नाम पर मारी ठगी

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2019 - 11:45 AM (IST)

धारीवाल(खोसला, बलबीर): विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वाले 4 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना धारीवाल की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

इस संबंध में पीड़ित विक्रम सिंह मनजोत्रा पुत्र सुखदेव सिंह मनजोत्रा निवासी गांव डडवां ने पुलिस को दी दरख्वास्त में लिखवाया है कि हरजीत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी भगठाना तुलियां थाना डेरा बाबा नानक, एक अज्ञात ट्रैवल एजैंट लड़की एवं 2 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उसके  साथ सम्पर्क करके  उसे मलेशिया भेजने की बातचीत की। इसके बाद हरजीत सिंह एवं उसके साथियों ने उससे 1,30,000 रुपए ले लिए परंतु उक्त व्यक्तियों ने न तो उसको मलेशिया भेजा और न ही उसके पैसे ही वापिस किए। उच्च पुलिस अधिकारियों द्वारा की जांच-पड़ताल के बाद ए.एस.आई. जगदीश सिंह ने विक्रम सिंह मनजोत्रा के बयान पर हरजीत सिंह एवं अज्ञात ट्रैवल एजैंट लड़की एवं उसके 2 अन्य साथियों के विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। 

swetha