धोखाधड़ी कर खाते से निकलवाए हजारों

punjabkesari.in Friday, Jun 08, 2018 - 12:03 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): सिटी पुलिस गुरदासपुर ने मोबाइल पर ए.टी.एम. तथा आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त कर 49444 रुपए बैंक के खाते से निकालने वाले आरोपी के विरुद्ध  केस दर्ज किया है।
 

पीड़ित सुखदेव राज पुत्र सोमनाथ निवासी श्रीराम कालोनी गुरदासपुर ने जिला पुलिस अधीक्षक को 2 जनवरी, 2018 को शिकायत दी थी कि 27 दिसम्बर, 2017 को दोपहर लगभग 2.30 बजे उसे मोबाइल नंबर 7797867446 से कॉल आई तथा बोलने वाले ने अपना नाम सूरज जाना निवासी बरग्राम वैस्ट बंगाल बताया।  उसने बैंक अधिकारी के रूप में अपना परिचय देकर उससे उसके ए.टी.एम. तथा आधार कार्ड की जानकारी प्राप्त की। इसके कुछ समय बाद ही उसके बैंक के खाते से 49444 रुपए निकालने का संदेश उसे मिला, जिस पर वह बहुत हैरान हुआ, क्योंकि उसने यह राशि बैंक से निकाली  ही नहीं थी। बैंक से जानकारी प्राप्त करने पर पता चला कि यह राशि बरग्राम में निकाली गई है। इस मामले की जांच डी.एस.पी. बलदेव सिंह को सौंपी गई है।

Punjab Kesari