विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए ऐंठे

punjabkesari.in Wednesday, Dec 05, 2018 - 11:55 AM (IST)

बटाला (बेरी): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए ऐंठने वाली महिला के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी दर्ख्वास्तों में सुखविन्द्र सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी उमरपुरा, सुखबीर सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी वडाला बांगर, अनमोलदीप सिंह पुत्र सुखविन्द्र सिंह निवासी उमरपुरा, जगदीप कौर पत्नी निर्मल सिंह निवासी रमदास, सुखविन्द्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी वडाला बांगर ने लिखवाया है कि शरणजीत कौर पुत्री दलजीत सिंह निवासी गांव लादियां थाना बहराम जिला एस.बी.एस. हाल निवासी अलीवाल रोड बटाला ने उनके साथ अन्य लोगों से विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी मारी है।

इस मामले की इंस्पैक्टर तजिन्द्रपाल सिंह इंचार्ज एंटीफ्राड स्टाफ बटाला एवं डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन द्वारा जांच किए जाने के बाद उक्त महिला जो पहले से मुकद्दमा नं.-262 तिथि 29.11.18 धारा 420 आई.पी.सी. सैंट्रल जेल में बंद है, के विरुद्ध एक और मामला दर्ज किया गया।

swetha