पंजाब पुलिस में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, 2 के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 12:00 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने का झासा देकर करीब  18 लाख रुपये की ठगी के आरोप में थाना शाला पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच अधिकारी चैचल सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई दर्खास्त में दलविंदर सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी गाजीकोट ने बताया कि उसके बेटे के साथ गुरमीत सिंह निवासी ढेसिया, कुलबीर सिंह निवासी वर्सोला और सतनाम सिंह निवासी गडरिया (नौशेरा माझा सिंह) को पंजाब पुलिस में भर्ती का भरोसा दिलाया गया था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों ने युवकों को पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर कुल 18 लाख रुपये ऐंठ लिए, लेकिन बाद में न तो भर्ती करवाई और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। पुलिस अधीक्षक, डिटेक्टिव गुरदासपुर द्वारा जांच के बाद आरोपी मनजीत सिंह निवासी टिब्बा कॉलोनी, लुधियाना और हरजिंदर सिंह निवासी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News