पुर्तगाल भेजने के बजाय सर्बिया भेजकर की लाखों की ठगी, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2023 - 05:38 PM (IST)

गुरदासपुर : थाना पुराना की पुलिस ने युवक को पुर्तगाल भेजने की बजाय सर्बिया भेजकर 13 लाख की ठगी करने के आरोपों में 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकातय में सुच्चा सिंह पुत्र हरबंद सिंह निवासी जट्टुवाल ने बताया कि रजत कुमार और राज कुमार ने उसके बेटे गुरप्रीत सिंह को विदेश भेजने के लिए 10 लाख रुपये ले लिए थे पर उक्त व्यक्तियों ने उसे सर्बिया भेज दिया और वहां पुर्तगाल भेजने के लिए 3 लाख रुपए और ले गए पर पुर्तगाल नहीं भेजा।      

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने उससे 13 लाख 05 हजार रुपये की ठगी की है। इस शिकायत की जांच उप पुलिस कप्तान कमांड सेंटर गुरदासपुर द्वारा की गई, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने रजत कुमार और राज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash