कार-बस की टक्कर में लड़की की मौत, 4 घायल

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 12:23 PM (IST)

पठानकोट (शारदा):पठानकोट-जालंधर नैशनल हाईवे पर स्थित मीरथल में एक कार (नं. पी.बी.07बी.3326) अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरी सड़क से आ रही बस (नं.पी.बी.08.सी.एस.-8612) से टकरा गई। इससे एक लड़की की मौत हो गई तथा दम्पति, एक लड़की एवं लड़का घायल हो गए। 

घटना संबंधी सम्पर्क करने पर जानकारी देते हुए नंगलभूर थाना प्रभारी गुरिन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक लड़की की पहचान प्रीधि पुत्री जोनी मसीह निवासी गांव सनियाल तथा घायल गोपाल मसीह (50) उसकी पत्नी सुनीता (47), सैमी लड़की (16) तथा बेटा सन्नी (14) सभी निवासी समियाल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
 

swetha