पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किया बेटे पर हमला

punjabkesari.in Monday, Jun 24, 2019 - 08:03 PM (IST)

गुरदासपुर (हरमनप्रीत): पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने लड़के पर तेजधार हथियारों से हमला करके घायल करने देने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उक्त घटना जौड़ा छत्तरां पुलिस चौंकी के अधीन पड़ते गांव पूरोवाल ब्राहमणा में हुई। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए गगनदीप ने बताया कि उसके पिता केवल किशन ने अपने से उन्हें अलग किया हुआ है। उनके घर में मिट्टी का एक चूल्हा ही है, जिसमें वह खाना बनाते है। उसने बताया कि आज सुबह उसकी पत्नी अंजलि खाना बनाने लगी तो उसकी मां ने मिट्टी के बने चूल्हे को तोड़ दिया। जब उसने तथा उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसके पिता ने दोस्त के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। जब उसकी पत्नी उसे छुड़ाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस सबंधी पुलिस को सूचित कर दिया है।

Mohit