घरेलू कलेश के चलते 2 व्यक्तियों ने निगला जहरीला पदार्थ

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 04:59 PM (IST)

गुरदासपुर (हरमनप्रीत): सदर थाने से संबंधित दो गांवों में दो व्यक्तियों द्वारा घरेलू कलेश के चलते जहरीला पदार्थ निगलने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

जानकारी देते हुए विक्टर मसीह पुत्र अजीत निवासी गांव कादियांवाली के रिश्तेदारों ने सिविल अस्पताल में बताया कि विक्टर मसीह टैंपू चलाकर घर का गुजारा करता है। आज सुबह उसकी अपनी पत्नी के साथ अनबन होने से बात इतनी बढ़ गई कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई और उसे सिविल अस्पताल में पहुचाया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है। 

इसी तरह राकेश पुत्र जगीर मसीह निवासी नबीपुर कालौनी ने भी परिवार से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके बारे में जानकारी देते हुए राकेश के भाई लक्की ने बताया कि राकेश कुमार पेंटर का काम करता है और आज सुबह उसने घरेलू कलेश कारण जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इन दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Mohit