शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर दूसरी युवती से की कोर्ट मैरिज

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 05:32 PM (IST)

धारीवाल (खोसला, बलबीर): शादी करने का लालच देकर शरीरिक संबंध बनाने वाले युवक विरुद्ध थाना धारीवाल की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पुराना धारीवाल की रहने वाली लड़की ने थाना धारीवाल की पुलिस को बताया कि उसकी भूआ का लड़का विशाल कुमार पुत्र रजिन्द्र कुमार निवासी जालंधर का उनके घर अकसर आना जाना लगा रहता था और वर्ष 2007 में जब वह नौंवी कक्षा में पढ़ती थी तो विशाल कुमार ने उसके साथ शादी करने का लालच देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए और 2014 तक उसके साथ शरीरिक संबंध बनाता रहा। 

उसके बाद विशाल कुमार 2014 में विदेश न्यूजीलैंड चला गया और जब विशाल कुमार विदेश से वापिस आया तो उसके साथ शादी करने से इंकार किया और विशाल कुमार ने ढेलिया बड़ी ब्राह्मण (जम्मू) की रहने वाली एक लड़की के साथ कोर्ट मैरिज करवा ली। थाना धारीवाल की पुलिस ने पीड़ित लड़की के ब्यानों के आधार पर विशाल कुमार के विरुद्ध केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Mohit