चलते ट्रैक्टर के साथ लगे रोटावेटर से कटकर 13 वर्षीय लड़के की मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 17, 2019 - 05:57 PM (IST)

काहनूवान (सुनील): कस्बा के निकटवर्ती गांव हवेली हारनी में एक 13 वर्षीय लड़के की चलते ट्रैक्टर के रोटावेटर में आने से कटकर दर्दनाक मृत्यु हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक 13 वर्षीय लड़का सर्बजीत सिंह पुत्र सुरिन्द्र सिंह निवासी गांव हवेली हारनी अपने पिता के साथ अर्जुन ट्रैक्टर पर खेतों में रोटावेटर चलाने हेतु गया था। सर्बजीत सिंह ट्रैक्टर के मग्राट पर बैठा था कि अचानक उसे नींद आ गई जिस कारण वह ट्रैक्टर से नीचे गिर कर रोटावेटर पर गिर गया और रोटावेटर की चपेट में आने से उसका शरीर बुरी तरह से कट गया जिससे उसकी दुर्घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना संबंधी पुलिस स्टेशन काहनूान को सूचित किया गया है।

Mohit