नौजवानों ने बुजुर्ग पर किया तेजधार हथियारों से हमला, घायल

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 03:46 PM (IST)

गुरदासपुर (हरमनप्रीत): थाना सेखवां के अधीन पड़ते गांव कलेर कलां में कुछ नौजवानों ने तेजधार हथियारों से हमला करके एक बुजुर्ग व्यक्ति को गंभीर रुप में घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए वीर सिंह पुत्र नाजर सिंह निवासी कलेर कलां ने बताया कि वह गत रात खेतों को पानी लगाकर अपने घर वापिस आ रहा था तो उसने देखा कि कुछ नौजवान उसके भाई के घर के दरवाजे को तोड़ रहे थे। जिसको ऐसा करने से रोका गया तो हमलावरों ने उसे तेजधार हथियारों से हमला बोल कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावर नौजवानों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। 

Mohit