रावी के पानी पर अगर पंजाब का हक है तो यमुना पर हरियाणा का अधिकार बनता है : खट्टर

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 10:42 AM (IST)

पठानकोट(आदित्य,शारदा): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के जम्मू-कश्मीर दौरे के बाद पठानकोट पहुंचने पर पूर्व विधायक व पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सुजानपुर विधायक दिनेश सिंह बब्बू, पूर्व विधायक सीमा कुमारी व अन्य भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं की ओर से फूलमालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि रावी के पानी पर अगर पंजाब का हक है तो यमुना पर हरियाणा का अधिकार बनता है। उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसी राज्यों  को पानी का बनता शेयर मिलना ही चाहिए।

खट्टर ने कहा कि पानी के बंटवारे के बाद भी हरियाणा को पूरा पानी नहीं मिल रहा, जिसके चलते किसी अन्य प्रदेश को पानी कैसे दिया जा सकता है? उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. नहर के मुद्दे पर राजनीतिक नहीं होनी चाहिए। वह किसी के विरोधी नहीं हैं तथा सभी प्रदेशों को उनका हक मिलना चाहिए। हरियाणा को 330 एम.एफ. पानी मिला था, पर वह आजतक पूरा नहीं मिला। पाकिस्तान को जाने वाले व्यर्थ पानी को रोका जाना चाहिए ताकि उसे उपयोग में लाया जा सके। पानी का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और उसका फैसला सबको मान्य योग्य होगा। 

इस मौके पर मेयर अनिल वासुदेवा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल, प्रैस सचिव प्रदीप रैणा, राज कुमार शर्मा, अनीता पठानिया, दिपांशु घई, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, भाजयुमो पंजाब सचिव मनदीप अरोड़ा, पवन शर्मा, कार्पोरेटर सुरेश पिंटू, कार्पोरेटर राजू, कार्पोरेटर शमशेर ठाकुर, सरपंच भूर राजेन्द्र अंदौत्रा, सरपंच कौंतरपुर व वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष ठाकुर, शोभा रानी, प्रभा महाजन, मंजू गुप्ता, मंडलाध्यक्ष रोहित पुरी, पूर्व नगर सुधार ट्रस्ट चेयरमैन जे.डी. शर्मा, विजय चुन्नी आदि उपस्थित थे। 

swetha