टावर से पैर फिसल कर गिरने से हवलदार की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 12, 2019 - 03:55 PM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): तिबड़ी छावनी में गत रात 66 आर्मड यूनिट के हवलदार की अचानक टावर से पैर फिसल कर गिरने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

                 
जानकारी के अनुसार मृत्क हवलदार धर्म सिंह पुत्र सागर सिंह निवासी दारापुर जिला गुरदासपुर का रहने वाला था जो तिबड़ी छावनी मे 66 आर्मड यूनिट में तैनात था। गत रात वह अपनी ड्यूटी दौरान टावर पर चढ़ते सयम अचानक पैर फिसलने के कारण टावर से गिर गया तथा उसकी मौत हो गई। पुराना शाला पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया।
 


 

Vaneet