पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 12:08 PM (IST)

दोरांगला/दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते पुलिस स्टेशन दोरांगला के गांव आलीनंगल के रहने वाले एक व्यक्ति के किसी अन्य गांव की महिला से अवैध संबंधों से परेशान होकर उसकी पत्नी ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली है।  

इस संबंध में पुलिस ने उसके पति और जिस महिला से अवैध संबंध थे उन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख दोरांगला दविंदर कुमार ने बताया कि कलास देवी निवासी आलीनंगल की शादी करीब 5-6 वर्ष पहले हरप्रीत सिंह से हुई थी और उनके 2 बच्चे हैं। उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। इसे लेकर वह जब भी उसे रोकती थी को उसका पति मारपीट करता था। उसके सास-ससुर द्वारा भी कई बार समझाने की कोशिश की गई पर वह पीछे नहीं हट रहा था। इसके चलते महिला ने जहरीली दवा खा ली।  

पुलिस ने मामले की जांच के बाद पति हरप्रीत सिंह उर्फ ​​रिंकू और ममता के खिलाफ थाना सदर गुरदासपुर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर करीब 6 घंटे के अंदर दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News