दातर मार कर पत्नी को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2019 - 12:45 PM (IST)

गुरदासपुर(हरमनप्रीत): पुलिस थाना दोरांगला के गांव खुशीपुर में गत रात एक पति द्वारा दातर मार कर अपनी पत्नी को घायल कर देने का समाचार प्राप्त हुआ है। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस संबंधी पीड़ित महिला अरपिन्दर कौर ने बताया कि करीब 9 वर्ष पहले उसका विवाह मनजीत सिंह से हुआ था और उसके 8 वर्ष व 5 वर्ष के बेटे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसका पति मेहनत-मजदूरी करता है, जो अक्सर लोगों की बातों में आकर उस पर संदेह करता है। गत रात जब वह सोई हुई थी तो उसके पति ने दातर से उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया व बाद में उसका गला दबा कर उसे मारने की कोशिश की। जब वह बेहोश हो गई तो उसका पति दोनों बच्चों को ले कर कहीं चला गया। महिला ने बताया कि रात 3 बजे के करीब उसे होश आई तो उसने घर से बाहर निकल कर लोगों को इस वारदात के बारे में बताया जिस पर गांव के एक मोहतबर ने उसके मायके गांव सूचना दी और सुबह उसकी मां दलजीत कौर ने आकर उसे अस्पताल पहुंचाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News