जमीनी विवाद के चलते मां-पुत्र पर तेजधार हथियारों से किया हमला

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 11:52 AM (IST)

बटाला (बेरी, साहिल): कस्बा श्री हरगोबिंदपुर में 2 गुटों के बीच हुए झगड़े में मां-बेटे सहित 4 लोगों के घायल होने की खबर है।  सिविल अस्पताल में उपचाराधीन एक गुट के अमनदीप सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी श्री हरगोबिंदपुर ने बताया कि वह अपनी माता सुरिन्द्र कौर के साथ खेतों की तरफ जा रहा था।

 

जब वे मां-बेटा खेतों के निकट पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन्हें रोकते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया व तेजधार हथियारों से हमला कर घायल करने के बाद मौके से फरार हो गए। अमनदीप सिंह ने बताया कि तदोपरांत उन्हें बटाला के सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया। इस संबंध में पुलिस थाना श्री हरगोङ्क्षबदपुर को सूचित कर दिया गया है।

क्या कहना है दूसरे गुट का
उधर, सिविल अस्पताल में उपचाराधीन दूसरे गुट के साब सिंह पुत्र कुन्नन सिंह निवासी श्री हरगोङ्क्षबदपुर ने बताया कि वह व गुरविन्द्र सिंह पुत्र बलजीत सिंह अपने मालिक के खेतों को जोत रहे थे कि अचानक उक्त गुट के लोगों ने आकर उन पर तेज हथियार से हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया। बाद में उन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध में उन्होंने श्री हरगोङ्क्षबदपुर पुलिस को सूचना दे दी है।

Punjab Kesari