60 हजार एम.एल अवैध शराब सहित 2 काबू, एक फरार

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 02:38 PM (IST)

गुरदासपुर (हरमन): जिला गुरदासपुर की पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी दौरान 60 हजार एम.एल अवैध शराब बरामद करके एक औरत सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जब कि एक फरार हो गया। 

जानकारी देते हुए एस. एस. पी गुरदासपुर डा. राजिन्दर सिंह सोहल ने बताया कि थाना भैनी मीयां खां की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गजू पुत्र चन्नण सिंह निवासी मोचपुर के घर रेड करके 22 हजार 500 एम.एल अवैध शराब बरामद की जब कि आरोपी मौके पर फरार हो गया। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने रौशन मसीह पुत्र कुन्नण मसीह निवासी चोपड़ा के घर रेड करके आरोपी को 30 हजार एम.एल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। 

थाना घुमन कलां की पुलिस ने दर्शना पत्नी बलदेव सिंह निवासी वड़ैच के घर रेड करके आरोपिण को 7500 एम.एल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया जिस को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। एस. एस. पी ने बताया कि उक्त आरोपियों खिलाफ मामले दर्ज करके आगे की कार्यवाही की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News