1 लाख 23 हजार 750 एम.एल. अवैध शराब व लाहन सहित 2 काबू, 1 फरार

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 03:22 PM (IST)

गुरदासपुर (हरमन/स.ह.): पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी दौरान 1 लाख 23 हजार 750 एम.एल. अवैध शराब और 110 किलो लाहन बरामद करके 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार होने में सफल हो गया। इस संबंधी एस.एस.पी. डा. रजिन्द्र सिंह सोहल ने बताया कि थाना घुम्मन कलां की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सागर पुत्र हरजीत सिंह निवासी सहारी के घर रेड करके उसे 15 हजार एम.एल. अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। 

थाना दीनानगर की पुलिस ने मोड़ कुंडे लालोवाल से जागीर चंद पुत्र संपूरन चंद निवासी कुंडे लालो वाल को 30 हजार एम.एल. अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। थाना दोरांगला की पुलिस ने धुस्सी बांध मडीया मुगलानी चक्क में रेड करके अजय कुमार पुत्र बलबीर चंद निवासी मुगलानी चक्क से 78 हजार 750 एम.एल. अवैध शराब और 110 किलो लाहन बरामद की, जबकि आरोपी मौके पर फरार हो गया। एस.एस.पी. ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News