छापेमारी दौरान 22 हजार 500 एम.एल. अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2020 - 02:51 PM (IST)

गुरदासपुर (हरमन): जिला गुरदासपुर में दो थानों की पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी दौरान 22 हजार 500 एम.एल अवैध शराब बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एस.एस.पी रजिन्दर सिंह सोहल ने बताया कि थाना काहनूंवान की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टी. पुआइंट जागोवाल बांगर से जसवंत सिंह पुत्र शीतल सिंह निवासी भट्टियां को 7500 एम. एल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। 

इसी तरह थाना भैनी मीयां खां की पुलिस ने राधा स्वामी सतिसंग भैनी मीयां खां के नजदीक से गुरविन्दर सिंह उर्फ हरदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी बंगोल को मोटरसाइकिल सहित काबू किया, जिसको 15 हजार एम. एल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों खिलाफ मामले दर्ज करके आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Mohit