14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2019 - 05:50 PM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): पुलिस स्टेशन सदर पठानकोट अधीन एक गांव मेें एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले पीड़िता के पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
        
जानकारी देते सब इंस्पैक्टर प्रीती ने बताया कि इस संबंधी पीड़िता ने अब अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी अपने परिवार वालों को दी तो पीड़िता के पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंधी पीड़िता के पिता के ब्यान के आधार पर आरोपी के विरूद्व धारा 376 अधीन केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार यह घटना दो दिन पुरानी है।

Vaneet