15 वर्षीय नाबालिग लड़के ने 10 वर्षीय लड़के से किया कुकर्म

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 10:59 PM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): पुलिस स्टेशन कलानौर के अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़के द्वारा 10 वर्षीय लड़के के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पारिवारिक सदस्यों ने लड़के की हालत खराब होने के कारण उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवाया।

कलानौर के एक गांव में 15 वर्षीय लड़के ने गांव के ही एक 10 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म किया जिस कारण लड़का बीमार हो गया। इस संबंधी पारिवारिक सदस्यों ने पूछा की तो लड़के ने सारी बात उनको बताई। इस पर पारिवारिक सदस्यों ने उसे अस्पताल दाखिल करवाया। मामले संबंधी पुलिस स्टेशन कलानौर को सूचित किया गया है।

Vaneet