सरगोधा ईशनिंदा कांड: भीड़ में घायल हुए इसाई ने अस्पताल में तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 03:30 PM (IST)

गुरदासपुर,पाकिस्तान(विनोद):पाकिस्तान के शहर सरगोधा में ईशनिन्दा का आरोप लगा कर जो ईसाई व्यक्ति को भीड़ के हमले में घायल हो गया था और बच गया था, की आज सोमवार को रावलपिंडी के एक अस्पताल में मौत हो गई।

सीमापार सूत्रों के अनुसार 25 मई को, सरगोधा पुलिस ने जिले की मुजाहिद कॉलोनी में ईसाई समुदाय के घरों पर भी हमला करने के आरोपियों से जिस एक ईसाई व्यक्ति को बचाया था,परंतु तब वह गंभीर घायल हो गया था। सूत्रों के अनुसार एकत्र हुई भीड़ ने तब पीडि़त का दरवाजा खटखटाया। जब वह बाहर निकला तो भीड़ ने उन पर हमला कर दिया और घर पर पथराव कर दिया। भीड़ ने गुस्से में आकर एक ईसाई परिवार की जूते की दुकान में आग लगा दी और दीवारों और दरवाजों को क्षतिग्रस्त करने के बाद उनके घर में घुसने की कोशिश की। इसके बाद, 44 आरोपियों के नाम पर तथा 300/400 अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ आतंकवाद के मामले दर्ज किए गए। साथ ही 100 से अधिक गिरफ्तारियां भी हुईं। इस बीच पुलिस ने ईसाई शख्स के खिलाफ ईशनिंदा का मामला भी दर्ज किया था।

पीडि़त के भतीजे ने ईशनिन्दा के आरोपों से इंकार किया:-
घटना के दिन, पुलिस ने जिस ईसाई समुदाय के व्यक्ति को बचाया, उसे एक सैन्य अस्पताल भेजा गया। उसके भतीजे ने कहा, उसके चाचा की हालत स्थिर थी। एक हफ्ते पहले, सोशल मीडिया पर पोस्ट में दावा किया गया था कि उस व्यक्ति और उसके बेटे की मृत्यु हो गई है, भतीजे ने स्पष्ट किया कि वह (उसके चाचा) ठीक और जीवित थे और उन्हें इलाज के लिए एक अलग अस्पताल ले जाया गया था। उसने कहा कि उसके चाचा पर जो ईशनिन्दा का आरोप लगाया गया था वह पूर्णता झूठा है। आज, ईसाई व्यक्ति के एक अन्य भतीजे ने बताया कि उनके चाचा का रावलपिंडी के एक अस्पताल में निधन हो गया, उन्होंने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए वापस सरगोधा ले जाया जा रहा है। जो आज दोपहर को सरगोधा में पंहुचने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News