सुजानपुर थाने के मुंशी दलबीर सिंह की हार्ट अटैक से हुई मृत्यु

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2019 - 06:01 PM (IST)

सुजानपुर (आदित्य): सुजानपुर पुलिस थाना में तैनात हैड मुंशी एएसआई दलबीर सिंह की सुबह अचानक हृदय गति रूकने से मौत हो गई। दलबीर सिंह हल्का भोआ के गांव सिहौडा कला के निवासी थे। 

सुजानपुर थाना के एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि दलवीर सिंह अपने काम के प्रति काफी वफादार थे और हमेशा उन्होंने पूरी ईमानदारी व लगन से अपनी ड्यूटी निभाई है, उनके अचानक निधन में सुजानपुर थाने के सभी स्टाफ सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट किया है। गौरतलब है कि विभाग द्वारा गत माह दलबीर सिंह को हैड कांस्टेबल से एएसआई पदोन्नित किया गया था।

Mohit