रावी दरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2020 - 05:25 PM (IST)

बमियाल/पठानकोट (मुनीष, आदित्य): सीमावर्ती गांव सियूटी के निकट बहते रावी दरिया में आज सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का मिलने से सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार दरिया के किनारे शौच हेतु गए कुछ प्रवासी मजदूरों ने जब दरिया के किनारे शव को देखा तो उन्होंने इस संबंधी अन्य ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस थाना नरोट जैमल सिह को दी। इस पर ए.एस.आई. नरेश कुमार पुलिस पार्टी सहित तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शंका जाहिर की है कि दरिया में पानी का बहाव अधिक होने के चलते उक्त शव जे. एंड. के. से बह कर यहां आ गया है।

गौर रहे कि रावी दरिया में पानी का स्तर पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ रहा है। थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचा दिया है और धारा 174 के अधीन मामला दर्ज करके अपनी कार्रवाई आरम्भ कर दी है।

Mohit