गांव पहाड़ीपुर के युवक की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 06:59 PM (IST)

बमियाल/पठानकोट (मुनीष, आदित्य): रोजी-रोटी कमाने के लिए करीब 4 वर्ष पहले सऊदी अरब गए सीमावर्ती एरिया के गांव पहाड़ीपुर के युवक सुखदेव सिंह की सडक़ दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

गांव पहाड़ीपुर के पूर्व सरपंच सुरिन्द्र पाल, रिश्ते में मृतक युवक के चाचा कुलदीप सिंह व रूप सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह रोजी रोटी कमाने हेतु 4 वर्ष पहले सऊदी अरब गया था और वहां पर वह ट्रक ड्राइवरी का काम करता था। गत दिवस सऊदी अरब से सुखदेव सिंह की कम्पनी से फोन आया कि सुखदेव सिंह की सडक़ दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि उक्त घटना से कुछ दिन पहले सुखदेव सिंह की फोन पर परिजनों के साथ बातचीत हुई थी और वह अपनी छोटी बहन की शादी करवाने के लिए अगले माह गांव आने वाला था। मृतक के परिजनों ने केन्द्र सरकार व प्रशासन से अपने लाडले के शव को भारत लाने की गुहार लगाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News