पठानकोट-कांगड़ा वैली (के.वी.आर.) को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए डायरैक्टर नियुक्त

punjabkesari.in Wednesday, Jan 02, 2019 - 01:43 PM (IST)

पठानकोट(आदित्य): पठानकोट-कांगड़ा वैली (के.वी.आर.) में रेलवे ट्रैक व यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की प्रत्येक सप्ताह की रिपोर्ट हेतु फिरोजपुर डिवीजन के सीनियर डी.एम.ई./ओ. एंड एफ./फिरोजपुर पारस चंद्र को कांगड़ा वैली रेलवे (के.वी.आर.) का डायरैक्टर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि मैम्बर रोङ्क्षलग स्टाफ की ओर से गत दिवस के.वी.आर. के निरीक्षण दौरान डी.आर.एम. को हिदायतें दी गई थीं कि कांगड़ा वैली की उन्नति हेतु किसी अधिकारी को तुरंत नियुक्त किया जाए। इस संबंध में रेलवे विभाग फिरोजपुर से सभी संबंधित अधिकारियों को भेजे पत्र अनुसार डी.आर.एम. फिरोजपुर विवेक कुमार की ओर से पारस चंद्र को के.वी.आर. का डायरैक्टर नियुक्त किया गया है।

पारस चंद्र को सभी संबंधित अधिकारी कांगड़ा वैली की रोजाना की रिपोर्ट मुहैया करवाएंगे। नवनियुक्त डायरैक्टर पारस चंद्र ए.डी.आर.एम. जम्मू रमनीक सिंह से किए जाने वाले कार्य की गाइडैंस हासिल करेंगे। इसकी बाबत सीनियर डी.एम.ई. तथा नवनियुक्त के.वी.आर. डायरैक्टर पारस चंद्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से उक्त नैरोगेज सैक्शन को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु के.वी.आर. का डायरैक्टर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि गत दिवस रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर से नैरोगेज कांगड़ा वैली का हवाई निरीक्षण किया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि उनके उस निरीक्षण के बाद ही डी.एम.ई. पारस चंद्र की के.वी.आर. के डायरैक्टर हेतु नियुक्ति की गई है लेकिन फिलहाल इसकी किसी भी अधिकारी की ओर से पुष्टि नहीं की जा रही है।

swetha