ठंड से व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2020 - 03:38 PM (IST)

बटाला (बेरी): ठंड से व्यक्ति की मौत होने की खबर है। एस.आई दलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सविन्द्र सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी गांव पब्बांराली कलां ने सूचना दी कि उसके खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़ा है जिसकी रात ठंड के कारण मौत हो गई। 

उक्त पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस पार्टी सहित मोके पर पहुंच स्थिति का जायजा लेते हुए अज्ञात मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे लेते हुए 174 सी.आर.पी.सी. की कार्रवाई कर दी है और शव शिनाख्त हेतु 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रख दिया है।

Mohit