महिला को धमका कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप, मामला दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Sep 19, 2023 - 05:40 PM (IST)

गुरदासपुर (हरमन): थाना पुराना शाला की पुलिस ने महिला के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसके विवाह को करीब 15 साल हो गए हैं और उसका एक लड़का भी है जिसकी उम्र करीब 14 साल है। महिला ने बताया कि उसका पति आर्मी में नौकरी करता है और वह अपने सास ससुर से अलग कमरे में रहती है।
महिला ने आरोप लगाए कि उसके पड़ोस में रहता सन्दीप कुमार उसे गुरुद्वारा साहिब जाते आते समय तंग परेशान करता रहता था। 14 सितम्बर को उक्त व्यक्ति दीवार पार कर उसके घर में दाखिल हो कर दरवाजा खोल कर कमरे में आ गया, जिसने उसे डरा धमका कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। महिला की तरफ से कोलाहल डालने पर उसका लड़का के साथ के कमरे में से उठ कर आया और उसने भी शोर मचाया पाया तो सन्दीप कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उक्त महिला की शिकायत के आधार पर सन्दीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here