स्मैक पीते 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 02, 2018 - 11:04 AM (IST)

बटाला(बेरी): थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने स्मैक पीते 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने पुलिस पार्टी सहित दौराने गश्त गांव धर्मकोट बग्गा के श्मशानघाट की दीवार के साथ बैठ कर स्मैक पीते 2 युवकों बिक्रमजीत सिंह पुत्र दीवान सिंह व गुरप्रीत सिंह निवासी गांव जोड़ासिंघा को काबू किया है तथा इनसे एक सिल्वर पेपर पन्नी, सिल्वर पेपर पाइप व एक लाइटर बरामद हुआ है। ए.एस.आई. के अनुसार उक्त दोनों को गिरफ्तार करने के बाद इनके विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत थाना किला लाल सिंह में केस दर्ज कर दिया है।


 

swetha