हैरोइन सहित 2 युवक दबोचे

punjabkesari.in Wednesday, Jun 06, 2018 - 01:56 PM (IST)

बटाला(बेरी): थाना सिविल लाइन की पुलिस ने हैरोइन सहित 2 युवकों को दबोचा है।

जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन के एस.आई. सर्बजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान मल्ली मार्कीट बटाला से गुरप्रीत सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी शुक्रपुरा बटाला को 2 ग्राम हैरोइन एवं सोनू पुत्र प्यारा सिंह निवासी गांव तेलियांवाल को एक ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एस.आई. सर्बजीत सिंह के अनुसार उक्त दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उनके विरुद्ध थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर लिया गया है।

swetha