जाली दस्तावेज बनाने वाली महिला को लिया हिरासत में

punjabkesari.in Wednesday, Aug 14, 2019 - 10:45 AM (IST)

पठानकोट(आदित्य):थाना मामून कैंट की पुलिस ने अड्डा जंडवाल में फोटोस्टेट दुकान की आड में जाली दस्तावेज बनाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान तारागढ़ के गांव फरीदा नंगल निवासी कविता देवी के रूप में हुई है।

ए.एस.आई. केवल सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गांव बघार के चौक में मौजूद थे कि उन्हें जानकारी मिली कि उक्त महिला की जंडवाल में फोटो स्टेट की मशीन है और वह लोगों को जाली सर्टीफिकेट बनाकर देती है। ए.एस.आई. ने बताया कि जब जय राम फोटो स्टेट नामक दुकान पर छापेमारी की गई तो महिला के पास से जाली डोगरा सर्टीफिकेट और अन्य इतराज योग्य कागजात मिले। उन्होंने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। 

swetha