नशे के कारोबार खिलाफ पंजाब-हिमाचल पुलिस ने सीमांत क्षेत्र में चलाया संयुक्त सर्च अभियान

punjabkesari.in Thursday, Feb 07, 2019 - 01:34 PM (IST)

पठानकोट (कंवल, आदित्य): पंजाब-हिमाचल प्रदेश सीमा के साथ सटे भदरोया तथा माजरा क्षेत्र में बढ़ रहे नशीले पदार्थों खासकर हैरोइन ( चिट्टे) के कारोबार ने जहां आम लोगों के लिए ङ्क्षचता बढ़ा रखी है, वहीं दोनों राज्यों के पुलिस प्रशासन की नाक में भी तस्करों ने दम कर रखा है।

नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज पंजाब व हिमाचल की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप में सर्च ऑप्रेशन डी.एस.पी. पठानकोट सुखजिन्द्र सिंह व डी.एस.पी. हिमाचल पुलिस डा. साहिल अरोड़ा के नेतृत्व में चलाकर छापामारी की। हालांकि पुलिस द्वारा 2 घंटे की गई छापामारी में सफलता हासिल नहीं हुई, परन्तु साथ ही उन्होंने चिट्टे का कारोबार करने वाले मोस्ट वांटेड आरोपियों के परिजनों को चेताया कि यदि उनकी ओर से ये धंधा तत्काल प्रभाव से बंद न किया गया तो इसके परिणाम बुरे होंगे। 
 

swetha