खेती विवाद में फसल को नुकसान, एक नामजद व दो अज्ञात पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 11:45 AM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया) : किसान द्वारा अपने खेतों में बोई गई गन्ने की फसल जोतने वालों के खिलाफ दोरांगला पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस के जांच अधिकारी राज पाल ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में महेश कुमार पुत्र बुई दास निवासी दोरांगला ने बताया कि उनकी 12 कनाल जमीन बाहद रकाब गांव अली नंगल में है। यह जमीन मालिक ने गुरदीप सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी नंगल डाला को खेती के लिए दी हुई है।

गुरदीप सिंह ने इस 12 कनाल जमीन में गन्ने की फसल लगाई हुई है। जब गुरदीप सिंह गन्ने की फसल में पानी लगाने गया तो उसने देखा कि करीब 05 कनाल गन्ने की फसल ट्रैक्टर से जोतकर नुकसान किया हुआ है। पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस ने लोलेनंगल निवासी यादविंदर सिंह और 02 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News