कैदी से गुप्तांग में छुपाई नशीली गोलियां बरामद

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 01:33 PM (IST)

गुरदासपुर(हरमनप्रीत): केंद्रीय जेल गुरदासपुर में नशीले पदार्थों का प्रयोग रोकने के लिए जेल स्टाफ द्वारा की सख्ती के चलते आज जेल कर्मचारियों ने मुशतैदी दिखाते हुए एक कैदी से गुप्त अंग में छिपा कर लाई जा रही 115 नशीले गोलियां बरामद की हैं। 

 

 जेल के डिप्टी सुपरीडैंट सतनाम सिंह ने बताया की बिक्रमजीत सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी डला एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत तीन साल की सजा काट रहा है। यह कैदी आज पैरोल काट कर वापस आया था। परन्तु जेल प्रसाशन की तरफ से की जा रही सख्ती के चलते इस कैदी से 115 नशीली गोलियां बरामद की हैं, जो उसने  गुप्तांग में छुपा कर रखी हुई थीं। इस संबंधी सिटी थाने में मामला दर्ज  कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

swetha