भारत-पाक सीमा से सटे गांवों में बी.एस.एफ. व पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 11:37 AM (IST)

बमियाल/पठानकोट(मुनीष, आदित्य): भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों और खेतों में बी.एस.एफ. और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से सर्च ऑप्रेशन चलाया गया। सर्च ऑप्रेशन में खेलों में बने बंकर और बाग बगीचों पुलिस और 20-एफ की ओर से खंगाले गए हालांकि सर्च ऑप्रेशन के दौरान किसी प्रकार का संदिग्ध सामान नहीं मिला है। 

इस सर्च ऑप्रेशन के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि हिमयाल सैक्टर में सीमा पर बी.एस.एफ. की नई बटालियन की तैनाती की गई है। सीमावर्ती एरिया में तैनाती के बाद सर्च ऑप्रेशन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और अन्य संभावित उन जगहों को चयनित करने का प्रयास कर रही है। यहां से अब असामाजिक गतिविधियों को चढ़ाए जाने की आशंका हो सकती है।

रविवार को बी.एस.एफ. और स्थानीय पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से बार्डर एरिया के सिंबल, सरोटा, खुदाईपुर और करीब आधा दर्जन अन्य गांवों में सर्च ऑप्रेशन चलाए गए। सीमा क्षेत्र में चलाया गया सर्च ऑप्रेशन इस बार गुज्जर समुदाय के लोगों के डेरे से हटकर खेतों में बने बंकर, खेतों के बीचों-बीच उपस्थित बाग और सीमा से सटे नदी नाले में चलाया गया। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने सर्च ऑप्रेशन संबंधी बताया कि सीमा पर बमियाल सैक्टर में बी.एस.एफ. की नई बटालियन तैनात हुई है। उनकी ओर से इस सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को जानने के लिए पुलिस के सहयोग से सर्च ऑप्रेशन शुरू किया गया है जो संभावित कुछ और दिन चलेगा। 

swetha