पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया कैदी फरार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 09:22 AM (IST)

पठानकोट(शारदा): विभिन्न मामलों को लेकर कोर्ट में आरोपियों को पेशी के लिए लेकर गई पुलिस के अमले में उस समय हड़कम्प मच गया जब आरोपियों में से एक आरोपी फरार हो गया।

पुलिस के आलाधिकारियों ने  इसका संज्ञान लेकर आरोपी की गिरफ्तारी करने के लिए मुस्तैदी दिखाई। डी.एस.पी. सिटी राजेन्द्र मन्हास पुलिस दल-बल के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे। आरोपी की धरपकड़ हेतु पुलिस के अमले ने खूब नूराकुश्ती की परन्तु समाचार लिखे जाने तक आरोपी फरार बताया था। जानकारी के अनुसार आरोपी स्नैङ्क्षचग के मामले में गिरफ्तार किया गया था तथा नियमित पेशी के लिए उसे कोर्ट ले जाया गया। यहां से वह पुलिस की आंखों में धूल झोंकर फरार हो गया। डी.एस.पी. ने बताया कि फरार कैदी की पहचान अर्जुन पुत्र चन्नन सिंह निवासी सुंदर नगर के रूप में हुई है।

swetha