विधवा महिला को मुंह बोली बहन बनाकर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2019 - 10:07 AM (IST)

गुरदासपुर(विनोद): एक मुंह बोले भाई द्वारा विधवा महिला से दुष्कर्म करने का समाचार प्राप्त हुआ है। महिला को स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जिला गुरदासपुर के एक गांव की पीड़ित विधवा महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु के उपरांत गांव कैलेकलां निवासी एक नौजवान ने उसे अपनी बहन बनाया था।

उसने उसे लुधियाना की एक धागा फैक्टरी में नौकरी पर लगवा दिया। कुछ समय उपरांत ही आरोपी उस पर बुरी नजर रखने लगा तथा उससे जबरदस्ती दुष्कर्म करने लगा। इस पर वह नौकरी छोड़ कर इसलिए वापस घर आ गई क्योंकि उसकी माता का देहांत हो गया था। उसके बाद आरोपी फिर उसे लुधियाना ले गया तथा वहां जाकर धमकियां देकर फिर दुष्कर्म करने लगा। आरोपी से तंग आकर उसने सारी बात अपने परिवार के सदस्यों को बताई, जिस पर पीड़िता की मौसी ने उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल करवा दिया। इस सम्बन्धी पुलिस का कहना है कि इस महिला से दुष्कर्म लुधियाना में हुआ है तथा केस भी लुधियाना में ही दर्ज होगा। 

swetha