अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पूर्व फौजी की मौत

punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2021 - 02:31 PM (IST)

बटाला/अचल साहिब (साहिल/योगी): बटाला से जालंधर रोड़ पर अड्डा अचल साहिब के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

इस संबंधी जानकारी देते थाना रंगड़ नंगल के ए.एस.आई चंनन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति सलविन्द्र सिंह पुत्र गरीब दास निवासी संदलपुर जो कि पूर्व फौजी था और अब स्टेट बैंक आफ इंडिया अमृतसर में नौकरी करता था, आज सुबह अपनी मोपड़ नंबर पी.बी.06 ए.एम 3505 पर सवार होकर अपने घर वापिस आ रहा था जब वह मिशरपुरा निकट पहुंचा तो एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि मृतक के भतीजे गुरप्रताप सिंह पुत्र सुलखन सिंह के ब्यान पर थाना रंगड़ नंगल में अज्ञात वाहन सवार के खिलाफ केस दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

Mohit