2 घंटे के अंतराल में चोरों ने लूट को दिया अंजाम

punjabkesari.in Tuesday, Nov 06, 2018 - 12:28 PM (IST)

नरोट मेहरा/पठानकोट (आदित्य): विधान सभा हलका भोआ के अंतर्गत आते गांव किला जमालपुर डेरा तथा सरना नहर कालोनी में बीती रात 4 चोरों ने 2 घरों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने चोरी के बाद दोनों घरों के 5 लोगों को तेजधार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी अनुसार दोनों वारदातों को 2 घंटे के भीतर अंजाम दिया गया। 

चोरों ने सोने की 2 तोले की बालियां तथा 23 हजार रुपए की नकदी चुराई है। चोरी के मामले की जानकारी मिलते ही थाना सदर पठानकोट के प्रभारी तलविंद्र सिंह, एस.पी. हैड क्वार्टर रणजीत सिंह तथा डी.एस.पी. रंजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस मामले में किला जमालपुर डेरे के घायल हुए गुरविंद्र सिंह व कुलदीप सिंह अनुसार सुबह 3 बजे के करीब 4 नौजवान घर में दाखिल हुए, जिनमें से 3 कमरे के भीतर आ गए तथा उनका एक अन्य साथी घर के बरामदे में खड़ा हो गया।

उन्होंने कमरे में आते ही उनके ऊपर लाठी से हमला कर दिया तथा एक अन्य ने गोदरेज की अलमारी से सामान निकालना शुरू कर दिया। इसके बाद एक ने उसकी पत्नी जसप्रीत कौर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इस बीच उनके घर की आवाज सुनकर साथ लगते घर में उनके चाचा के लड़के जसविंद्र सिंह व हरदेव सिंह ने उन्हें पकडऩे की कोशिश की तो उस पर प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद उक्त चोर सरना नहर के पास जोङ्क्षगद्रपाल व उनकी पत्नी कुलजीत कौर के घर में घुसे तथा दोनों को गंभीर रूप से घायल कर 22 हजार की नकदी व गहने लेकर फरार हो गए। 

swetha