दहेज की Demand पूरी ना होने पर विवाहिता को खिलाया जहर

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2019 - 01:06 PM (IST)

बटाला(स.ह., बेरी):  अमृतसर रोड पर गांव बज्जूमान में दहेज की खातिर ससुरालियों ने जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। विवाहिता के पिता जगीर सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी खब्बे डोगर जिला तरनतारन ने बताया कि 2 वर्ष पहले उसकी बेटी गुरमिन्द्र कौर की शादी विदेश रहते गांव बज्जूमान के रणबीर सिंह से हुई थी। उस समय उसने अपनी समर्थता के मुताबिक एक कार सहित काफी दहेज उसके ससुराल वालों को दिया था।

 उसने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वाले लड़की को और दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे और जो कार उनको उसने दहेज में दी थी, उसे वापिस कर बड़ी गाड़ी मांगने लगे।  इसी कारण गत दिवस लड़की के ससुराल के परिवार के सदस्यों ने पहले तो उससे मारपीट की, फिर उसे कोई विषैली चीज खिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंधी थाना सदर की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

क्या कहना है एस.एच.ओ. का
इस संबंधी थाना सदर के एस.एच.ओ. सुखराज सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मृतक लड़की के पिता जगीर सिंह के बयान पर पति, सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

swetha