घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 05:27 PM (IST)

बटाला (बेरी, सैंडी, साहिल): घरेलू कलह के चलते एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पार्वती पत्नी पपीहा ने बताया कि उसने पड़ोस में ही अपनी बेटी ज्योति की शादी की थी। उसका पति सूरज उसके साथ अक्सर लड़ता-झगड़ता रहता था। इसी से तंग आकर उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
 

उक्त मामले संबंधी एस.एच.ओ. सिटी विश्वामित्र शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एस.आई. राम सिंह ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया है। इस संबंध में थाना सिटी पुलिस विवाहिता के पति पर मामला दर्ज कर दिया है। 

 

Punjab Kesari