दम्पति ने पी जहरीली दवाई, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 11:15 AM (IST)

बटाला(बेरी):दम्पति ने आपसी विवाद के चलते जहरीली दवाई पी ली जिन्हें बाद में तुरंत उपचार हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इस संबंध में महिला मनिन्द्र कौर पत्नी प्रेम सिंह ने बताया कि मेरा पति प्रेम सिंह पुत्र हरदीप सिंह टाटानगर में बतौर ड्राइवर काम करता है। वह घर में छुट्टी पर आया था। आज सुबह उठ कर जब मेरा पति शराब पीने लगा तो मैंने उसे ऐसा करने से रोका तो इसी बात को लेकर हम दोनों में विवाद हो गया जिसके चलते पहले मैंने व बाद में मेरे पति प्रेम सिंह ने जहरीली दवाई पी ली, जिस पर रिश्तेदारों ने हमें सिविल अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया।

swetha