श्वेत मलिक की रैली से कांग्रेसियों के उड़ेंगे होश : स्वर्ण सलारिया

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 12:32 PM (IST)

पठानकोट (आदित्य): नैशनल हाईवे स्थित स्वर्ण सलारिया फाऊंडेशन परमानंद में भाजपा जिला प्रभारी स्वर्ण सलारिया की ओर से 21 अप्रैल को विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राज्य सभा मैंबर श्वेत मलिक के विशेष रूप से पहुंचने पर उनके स्वागत हेतु यह रैली रखी गई है।

रैली को देख कांग्रेस के उड़े होश 

सलारिया ने कहा कि उक्त रैली से कांग्रेसियों के होश उडऩे वाले हैं। उन्होंने कहा कि रैली में 25 से 30 हजार की गिनती में जनता के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है, जो एक रिकार्ड होगा। रैली में भाजपा के आला नेताओं के साथ अकाली दल, युवा मोर्चा के सदस्य, महिला विंग सहित एस.सी.बी.सी. सैल के कार्यकत्र्ता शामिल होंगे। सलारिया ने बताया कि रैली स्थल हेतु 50 फीट का पंडाल तैयार किया गया है।

रैली सुबह साढ़े नौ बजे के करीब शुरू हो कर दोपहर 2 बजे के आसपास चलेगी। स्वर्ण सलारिया ने कहा कि लोकसभा चुनावों दौरान उन्होंने युवाओं से वायदा किया था कि उन्हें नौकरी दी जाएगी जिसे वह पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक वह क्षेत्र के 25 हजार युवाओं को नौकरी देंगे।  सलारिया ने जोर देते हुए कहा कि 2019 में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में सरकार बनाएंगे ।

Vatika